Source : Rajasthan Patrika ( http://rajasthanpatrika.patrika.com/ )
निखिल स्वामी बीकानेर
केन्द्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत अब जल्द ही बीकानेर में शहरवासी अपने मोबाइल पर वाई-फाईऑन कर उच्चतम स्पीड के साथ इंटरनेट का लाभ ले पाएंगे।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने इसके लिए शहर में वाई-फाई हॉट-स्पॉट डिवाइस लगाने की योजना बनाई है। इसकी गति 3जी व 4जी सेवा से भी अधिक होगी। ताजमहल व बनारस सहित देशभर में 40 हजार प्रमुख धार्मिक एवं हैरिटेज स्थलों पर योजना की शुरुआत हो गई है।
बीकानेर जिले में बीएसएनएल ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने का काम पूरा होने के बाद अब हॉट स्पॉट डिवाइस लगाकर उच्च गति की स्पीड देंगी। बीएसएनएल ने मुंबई की ट्राइमेक्स के साथ राज्य के दूसरे जिलों में काम शुरू कर दिया। दूसरे चरण में बीकानेर जिले में अब यह काम अप्रेल माह में शुरू होगा।
इन जगहों पर लगेगा वाई-फाई हॉट स्पॉट
केईएम रोड़, खजांची मार्केट, जैन मार्केट, गणपति प्लाजा, मोहता चौक, लक्ष्मीनाथ मंदिर, जूनागढ़ किला, पब्लिक पार्क, शिक्षा निदेशालय परिसर, पीबीएम हॉस्पिटल परिसर, अम्बेडकर सर्किल, रेलवे स्टेशन, हीरालाल मॉल, जेएनवी डायनोसर पार्क, जेएनवी सेक्टर नं 5 मार्केट, पवनपुरी मार्केट, देशनोक करणी माता मंदिर, नोखा जैन मार्केट, रानीबाजार सिल्वर स्क्वायर, जीएमटीडी ऑफिस, कोर्ट परिसर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, गोगागेट, गंगाशहर बाफना स्कूल, गंगाशहर मैन मार्केट, जेएनवी एलआईसी डिविजनल ऑफिस, पंचशती सर्किल, तुलसी सर्किल, तीर्थ स्तम्भ, नई अनाज मंडी में वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे।
तीन तरह के होंगे प्लान
कैफे, लॉज, फूड कोर्ट जैसे छोटी जगहों पर स्मॉल हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। इनकी स्पीड 2 एमबीपीएस की होगी।
मॉल, आईटी पार्क, रिसोर्ट, हॉस्पिटल आदि जगहों पर 4 एमबीपीएस की स्पीड होगी। कैम्पस, बड़े मॉल, ब्रॉडबैंड सेमी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 एमबीपीएस की स्पीड होगी। वहीं बीएसएनएल वाई-फाई 30 में 30 रूपए में 30 मिनट, बीएसएनएल वाई-फाई 50 में 50 रूपए में 60 मिनट, बीएसएनएल वाई-फाई 90 में 90 रूपए में 120 मिनट, बीएसएनएल वाई-फाई 150 में 150 रूपए में एक दिन है।
बीएसएनएल की इस सुविधा के लिए किसी भी फोन में उपयोग कर सकते है लेकिन उसमें वाई-फाई की सुविधा होनी चाहिए। इसलिए यूजर को 4जी से ज्यादा स्पीड मिल सकेगी।
इनका कहना है
वाई-फाई हॉट स्पॉट अभी प्लानिंग में चल रही है और ट्राइमेक्स कंपनी के साथ इस पर काम करेगी। बीकानेर जिले में जगहों को चयनित किया गया है।
आर एन माथुर, महाप्रबंधक, बीएसएनएल, बीकानेर
पढ़ें पूरी रिपोर्ट राजस्थान पत्रिका की वेबसाइट पर
बीएसएनएल के धमाकेदार ऑफर्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
बीएसएनएल के धमाकेदार ऑफर्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
No comments:
Post a Comment