Source: Dainik Bhaskar
दूरसंचारमंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर मिली एक ग्राहक की शिकायत के आधार पर बीएसएनएल के एक कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई तो दूसरे का ट्रांसफर कर दिया। मामला जयपुर के मालवीय नगर का है। वहां रहने वाली शगुन शर्मा ने जूनियर टेलीफोन ऑफिसर (जेटीओ) मुकेश चौधरी से अपना फोन खराब होने की शिकायत की। आरोप है कि टेलीफोन ठीक करने की बजाय मुकेश और स्टोर कीपर केजी गुप्ता ने उनके साथ खराब बर्ताव किया। शगुन ने 24 नवंबर को ट्वीटर पर दोनों के खिलाफ रविशंकर प्रसाद से शिकायत की।
मुफ्त रिचार्ज कूपन पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
दूरसंचार मंत्री ने अपने स्तर पर जांच कराई तो मामला सही निकला। उन्होंने आला अफसरों को स्टोर कीपर का तत्काल तबादला करने का आदेश दिया। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने जेटीओ को फटकार लगाते हुए उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने की हिदायत भी दी। जेटीओ के नाम चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। यही नहीं, मंत्रालय की ओर से शगुन शर्मा को 4 जनवरी को पत्र लिखकर इस कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।
पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर
No comments:
Post a Comment