Source :Dainik Jagran
बदायूं : सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने इस बार बीएसएनएल को निशाना बनाते हुए लाखों की केबल चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही बीएसएनएल अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मौके पर भेजी गई दूसरी केबल की रखवाली खुद ही बीएसएनएल कर्मचारी कर रहे हैं।
शहर के कैलाश टॉकीज के पास पुलिया निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की काफी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस वजह से कई इलाकों की संचार सेवा ठप हुई तो बीएसएनएल के विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मौके पर टीम भेजकर केबलों को दुरुस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी केबल की जगह नई केबल बिछाने को मंगवाई गई। कुछ केबल तो लाइन में डाल दी गई बाकी केबल वहीं पर रखी हुई थी। केबल की कोई सुरक्षा न होने की वजह से शुक्रवार रात चोरों ने इसको निशाना बना लिया। चोरों ने पहले तो अंडर ग्राउंड लाइन में डाली गई नई केबल को बाहर निकाला इसके बाद बाहर रखी केबल को भी किसी गाड़ी में भरकर ले गए। शनिवार की सुबह बीएसएनएल कर्मी मौके पर पहुंचे तो केबल मौके पर न मिलने से उनके होश उड़ गए... Read more..

No comments:
Post a Comment