Source: First India News
और सेना द्वारा उपयोग में लिए गए नम्बरों को जानने की कोशिस की गई। कॉल वास्तविक कस्टमर से ही आई होगी ऐसा सोच कर बीएसएनएल अधिकारियों ने इसकी जानकारी फोन कॉल करने वालों को दे भी दी गई बाद में जब सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की भनक लगी तब तक सेना के फोन से किए गए कॉल्स की सूची जासूसों तक पहुंच चुकी थी।
देश की पश्चिमी सरहद पर पाक सीमा से लगे जैसलमेर जिले में लगातार पाकिस्तान द्वारा की जा रही हरकतों की फेहरिस्त बढती ही जा रही है। सीमा पर घुसपैठ से लेकर यहां के स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर जासूसी के लिए प्रेरित करने और उनसे जैसलमेर में हो रही सैन्य हलचलों की जानकारी निकलवाने के लिए पाकिस्तान नित नए हथकंडे अपना रहा है। पिछले दिनों जैसलमेर दूरसंचार कार्यालय के कर्मचारी जवेरीलाल के पास एक कॉल आई जिसमें सेना के एक नम्बर पर बिल अधिक आने की शिकायत करते हुए उस सख्त ने इन नम्बरों से किए गए कॉल्स की सूची विभाग से मांग ली जिस पर विभाग ने बेहतर कस्टमर सर्विस देने के चलते इस सख्स को ये सूची मुहैया भी करवा दी लेकिन बाद मे पता चला कि जिस सख्स ने फोन करके ये सूची मांगी थी वो फोन पाकिस्तान से आया था।
जैसलमेर के फलसूंड इलाके में पिछले दिनों सेना का ऑपरेशन दृढ संकल्प चल रहा था जिसके लिए अभ्यास क्षेत्र में सेना द्वारा बीएसएनएल से एक लैंडलाईन फोन कनेक्शन लिया गया था। इस इलाके में होने वाले सैन्य अभ्यास के दौरान उच्चाधिकारियों से बात करने और ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए इस फोन का उपयोग सेना द्वारा किया जाता था। इस फोन के बिल को लेकर एक सख्स द्वारा बीएसएनएल के कार्यालय में फोन किया गया जिसमें कॉलर आईडी पर दिल्ली के फोन नम्बर दिखा रहे थे और इस सख्स द्वारा सेना के इस फोन के बिल अधिक आने की शिकायत करते हुए बीएसएनएल से जानकारी मांगी कि इससे किन किन नम्बरों पर कब कब बात की गई है।
बीएसएनएल के अधिकारी जवेरीलाल के पास आए इस फोन के बाद उन्होने बेहतर कस्टमर सर्विस देते हुए फोन करने वाले को सेना के इस नम्बर से जुड़ी वो तमाम जानकारियां दे दी गई जो उसने मांगी थी। लेकिन बाद में जब जानकारियां लीक होने की सूचना सेना व सुरक्षा एजेंसियों को मिली तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि बीएसएनएल से जिस सख्स ने जानकारियां मांगी थी वो पाकिस्तान का था और जो फोन कॉल दिल्ली के नम्बर से आई वो भी पाकिस्तान से ही थी। जब सुरक्षा एजेंसियों ने इस मसले की जांच की और बीएसएनएल अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि उनके द्वारा जानकारी दी गई थी लेकिन अब क्या जानकारियां तो जा चुकी थी और इनका उपयोग उस फोनकर्ता ने किस रूप में किया होगा यह भी शायद बताने की जरूरत नहीं है। Read more..
No comments:
Post a Comment